फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bsa inspected primary schools

दो प्रधानाध्यापकों का वेतन व शिक्षामित्र का मानदेय रोका

Sun, 14 Aug 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
bsa inspected primary schools
दो प्रधानाध्यापकों का वेतन व शिक्षामित्र का मानदेय रोका
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत चार को जारी की चेतावनी
बीएसए ने मिठौरा व घुघली ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने शनिवार को मिठौरा व घुघली क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। कार्यों में शिथिलता पर दो प्रधानाध्यापकों का वेतन तथा शिक्षामित्र का मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही दायित्वों में लापरवाही पर प्रभारी प्रधानाध्यापक व दो शिक्षामित्रों को चेतावनी भी दी।
मिठौरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंगलपुर में शिक्षामित्र परेश पांडेय बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। कंपोजिट स्कूल ग्रांट का कोई लेखा-जोखा प्रधानाध्यापक नहीं उपलब्ध करा सकीं। प्रभारी प्रधानाध्यापक ललिता यादव को कठोर चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण मांगा व शिक्षामित्र का एक दिन का मानदेय रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय भागाटार में प्रधानाध्यापक की ओर से कंपोजिट ग्रांट की धनराशि खर्च नहीं की गई है और डीबीटी का कार्य भी कम मिला। बीएसए ने प्रधानाध्यापक अखिलेश पटेल का अगले आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया। शिक्षक उरुज आरा एवं शिक्षामित्र वंदना पांडेय व सुशीला यादव को इस मामले में कठोर चेतावनी जारी की गई। घुघली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चुवनी में प्रधानाध्यापक सत्येंद्र शुक्ल की ओर से कंपोजिट स्कूल ग्रांट का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया तथा उन्हें दायित्वों व कार्यों के प्रति लापरवाह पाते हुए उनका वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पतरेंगवा में शैक्षिक वातावरण संतोषजनक पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुवनी में बिना मान्यता चल रहे विद्यालय को कराया बंद
बीएसए के निरीक्षण में भुवनी में बिना मानक चलाए जा रहे आरडी पब्लिक स्कूल को बंद करा दिया तथा वहां पर नामांकित बच्चों का प्रवेश नजदीक के परिषदीय अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कराने के निर्देश दिए।

धनराशि मांगने की सूचना दें
बीएसए आशीष कुमार सिंह ने कहा कि वाजिब कार्य के लिए यदि ब्लॉक संसाधन केंद्र पर किसी प्रकार की धनराशि की मांग की जाती है तो उसकी सूचना दूरभाष नंबर 8765049091 अथवा उन्हें उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed