फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BSA became a part of summer camp and spent time with children

Maharajganj News: समर कैंप का हिस्सा बनीं बीएसए बच्चों के साथ बिताया समय

Wed, 04 Jun 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 04 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
BSA became a part of summer camp and spent time with children
महराजगंज। बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धि पांडेय ने मंगलवार को परिषदीय बच्चों के साथ समर कैंप का हिस्सा बनीं। तीन घंटे तक कंपोजिट स्कूल सोनरा के बच्चों के साथ रहीं। बच्चे बीएसए को अपने साथ पाकर उत्साहित दिखे। कैंप में सीखे ज्ञान के बारे में उन्हें बताया।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के सोनरा परिषद कंपोजिट स्कूल में मंगलवार बेसिक शिक्षा अधिकारी सुबह करीब साढ़े सात बजे सुबह पहुंची। अचानक समर कैंप में बीएसए के पहुंचने से थोड़ी हलचल हुई, लेकिन जल्दी ही समर कैंप का हिस्सा बने 113 विद्यार्थी इस कदर उनसे घुल मिल गए कि किसने कैंप में क्या सीखा यह उन्हें बताने की होड़ लग गई। किसी बच्चे ने उन्हें चित्रकारी का हुनर दिखाया तो किसी ने पेंटिंग और रंगों के चयन से अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा आठ की बालिकाओं ने उन्हें केक बनाकर खिलाया जो उन्हें कैंप में सिखाया गया था। मिट्टी से विभिन्न आकृति बनाकर भी बच्चों ने उन्हें दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed