फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Brother in law beats up brother who went to meet sister

Maharajganj News: बहन से मिलने गए भाई को ससुरालियों ने पीटा

Sat, 30 Mar 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 30 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Brother in law beats up brother who went to meet sister
महराजगंज। बहन से मिलने उसके ससुराल गए भाई को ससुराल वालों ने लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सियरहीभार निवासी आसमां खातून ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि मेरे पति बाहर रहते हैं। उनकी गैर मौजूदगी में देवर समेत अन्य ससुराल के लोग हमेशा गाली गलौज व लड़ाई-झगड़ा करते रहते हैं। बृहस्पतिवार को मेरे भाई लायक अली व राहत अली मुझसे मिलने आए थे। घर में हो रहे विवाद की जानकारी होने पर वह मेरे ससुर को समझा रहे थे कि लड़ाई-झगड़ा न करें। इसी बात पर मेरे ससुराल पक्ष के लोग आग बबूला हो गए और मेरे भाईयों को गाली गलौज देते हुए मारने पीटने लगे। मारपीट में मेरे भाई लायक अली को गंभीर चोटें आई हैं। जिसका इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed