{"_id":"689b9dd9d58617f06f0ea6e0","slug":"broken-slabs-on-the-drain-along-the-highway-in-the-city-can-be-fatal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-157048-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शहर में हाईवे के किनारे नाले पर टूटे स्लैब हो सकते जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शहर में हाईवे के किनारे नाले पर टूटे स्लैब हो सकते जानलेवा
विज्ञापन
सदर कोतवाली के ठीक सामने टूटा पड़ा नाली का स्लैब।
महराजगंज। शहर के फरेंदा रोड पर जगह-जगह हाईवे के किनारे बने नाले के स्लैब टूट गए हैं। कुछ जगहों पर काफी खतरनाक स्थिति है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर बच्चे गिरकर घायल हो सकते हैं। कोतवाली से लेकर सब्जी मंडी तक कई स्थानों पर स्लैब टूटा है।
जानकारी के अनुसार, शहर के फरेंदा रोड पर हाईवे किनारे बने नालों के स्लैब कई जगहों पर टूट गए हैं, जिससे यह हादसों को दावत दे रहा है। हाईवे के किनारे बने नालों के स्लैब लंबे समय से रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुके हैं। कई जगहों पर ये स्लैब पूरी तरह टूट गए हैं, जिसके कारण खुले नाले राहगीरों के लिए खतरा बन गए हैं। स्थानीय निवासी दिवाकर ने बताया कि फरेंदा रोड स्थित निजी हॉस्पिटल के सामने हाईवे के किनारे बने नाले का स्लैब महीनों से टूटा हुआ है। पिछले सप्ताह इस टूटे स्लैब में एक बाइक सवार गिरकर घायल हो गया था। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोटें नहीं आई। अरुण कुमार ने बताया कि कोतवाली और सब्जी मंडी के पास कई स्थानों पर नालियों के स्लैब टूटे हुए हैं। सब्जी मंडी में रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं और टूटे स्लैबों के कारण उन्हें हर समय गिरने का डर बना रहता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी जोखिम भरी है। उन्होंने कहा कि यहां हर दिन लोग सब्जी खरीदने आते हैं, लेकिन टूटे स्लैबों के कारण पैर फंसने का डर बना रहता है। मोहित, संजय दिनेश, विजय, महेंद्र, आलोक, गोबिंद अशोक आदि लोगों का कहना है कि यह समस्या केवल एक-दो जगहों तक सीमित नहीं है, बल्कि फरेंदा रोड पर कई स्थानों पर नालियों के स्लैब क्षतिग्रस्त हैं। बारिश के मौसम में यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि नाले पानी से लबालब हो जाते हैं और टूटे स्लैब दिखाई नहीं देते।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
शहर के फरेंदा रोड पर हाईवे के किनारे जिन स्थानों पर नालों के स्लैब क्षतिग्रस्त हो गए हैं, उनका सर्वे कराकर जल्द ही मरम्मत शुरू किया जाएगा। संबंधित सहायक अभियंता को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही टूटे स्लैबों को ठीक कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
ध्रुवचंद अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, एचएचएआई