{"_id":"679145f73c241943a30f5a3f","slug":"bridges-will-be-built-in-kasmariya-siswa-difficulties-will-be-removed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-141130-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कसमरिया-सिसवा में बनेंगे पुल, दूर होंगी दुश्वारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कसमरिया-सिसवा में बनेंगे पुल, दूर होंगी दुश्वारियां
Thu, 23 Jan 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में झनझनपुर सिंदुरिया मुख्य मार्ग और सिसवा में एक-एक पुल बनाए जाएंगे। इस पर करीब एक करोड़ 51 लाख रुपये खर्च होंगे। सिंचाई विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति दे दी है।
बजट मिलने के बाद काम शुरू होगा। पुल बनने के बाद करीब डेढ़ लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। जिले के मधुबनी नहर शाखा पर स्थित कसमरिया और सिसवा अमहवा के पास जर्जर हो चुके पुलों की जगह जल्द ही नए पुल बनेंगे।
सिंचाई विभाग प्रथम की ओर से जिले के जिले के मधुबनी नहर शाखा पर स्थित कसमरिया और सिसवा अमहवा में जर्जर हो चुके पुल के निर्माण के लिए 1 करोड़ 51 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा था। यह पुल न केवल क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा प्रदान करेगा बल्कि व्यापारी और किसान आसानी से अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचा पाएंगे।
विज्ञापन
वहीं, छात्रों और मरीजों को भी सुरक्षित और सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा। कसमरिया और सिसवा अमहवा के पास स्थित यह दोनों पुल स्थानीय ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। दोनों पुल जर्जर होने से इससे गुजरना जोखिम से खाली नहीं है। खासकर बारिश के मौसम में इन पुलों की हालत और भी खराब हो जाती है। इससे ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य स्थानों तक पहुंचने में भारी कठिनाई होती है।