फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bricks and stones were thrown for the cylinder, two injured

Maharajganj News: सिलिंडर के लिए चले ईंट-पत्थर, दो घायल

Sat, 21 Mar 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Bricks and stones were thrown for the cylinder, two injured
गैस गोदाम पर मारपीट का वीडियो वायरल। 
राज गैस सर्विस के गोदाम पर पहुंचे उपभोक्ताओं के एक समूह ने किया हंगामा
विज्ञापन

घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, पुलिस हिरासत में एक आरोपी
कुछ युवक बिना पर्ची और ओटीपी के गैस सिलिंडर की कर रहे थे मांग
परतावल। शुक्रवार को राज गैस सर्विस के गोदाम पर गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं के एक समूह ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान गेट पर धक्का-मुक्की के बाद स्थिति बिगड़ गई और उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। पथराव में गोदाम पर कार्यरत दो कर्मचारी घायल हो गए। घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल स्थित राज गैस एजेंसी पर शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस लेने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक बिना पर्ची और ओटीपी के गैस सिलिंडर की मांग करने लगे। कर्मचारियों के मना करने पर कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। देखते ही देखते करीब एक दर्जन युवक उग्र हो गए और गेट पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए पथराव शुरू कर दिया। हमले में कर्मचारी रवि गौतम और राजेन्द्र प्रसाद घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। गैस गोदाम के प्रभारी संजय गौतम ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed