फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Breaking the shutter lock, important documents including Rs 20,000 cash were stolen.

Maharajganj News: शटर का ताला तोड़कर 20 हजार नकद समेत जरूरी कागजात चोरी

Sun, 09 Aug 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Breaking the shutter lock, important documents including Rs 20,000 cash were stolen.
सिंदुरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंडेरा कलां गांव में निचलौल रोड स्थित एक गिट्टी-बालू की दुकान में शुक्रवार देर रात चोरी हो गई। दुकान में घुसे चोर 20 हजार रुपये नकद समेत कागजात व अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गिट्टी बालू की दुकान में चोरों ने घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया। दुकान में प्रवेश करने से पहले चोरों ने बाहर लगी लाइट तोड़ दी। इसके बाद दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया और रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने वाला डीवीआर भी अपने साथ ले गए। शनिवार की सुबह दुकान संचालक संजय गुप्ता दुकान खोलने पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ था और नकदी समेत अन्य सामान गायब था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और तहरीर दिया। वहीं थानाध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed