{"_id":"660d68442e1640da8f0a0984","slug":"brazilian-maize-loaded-in-pickup-recovered-at-the-border-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119265-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सरहद पर पिकअप में लदा ब्राजील का मक्का बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सरहद पर पिकअप में लदा ब्राजील का मक्का बरामद
Wed, 03 Apr 2024 08:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 03 Apr 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों की टीम को देख आरोपी वाहन छोड़कर हो गए फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल (महराजगंज)। क्षेत्र की भारत-नेपाल सीमा पर बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने एक पिकअप में लदा ब्राजील का मक्का बरामद किया है। तस्कर मौका पाकर भाग गए। इस कार्रवाई से सरहद पर अवैध धंधा करने वालों में हड़कंप की स्थिति है।
निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों की टीम संदिग्ध लोगों की निगरानी कर रही थी। इसी बीच उन्हें सूचना मिली की सरहद के पिलर संख्या 500/5 से सटे झुलनीपुर गंडक नहर पुल के रास्ते से कुछ लोग नेपाल से पिकअप में लादकर अवैध सामान भारत ला रहे हैं। सूचना पर टीम ने मुख्य मार्ग की घेराबंदी कर ली। टीम को देखकर आरोपी सामान छोड़कर भाग गए। सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने पिकअप की तलाशी ली, तो उसमें लदा ब्राजील का मक्का बरामद हुआ। टीम ने मक्का और पिकअप कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पहले भी बरामद हो चुका है विदेशी मक्का
भारत नेपाल बॉर्डर पर विदेशी मक्का बरामद होना नई बात नहीं है। इससे पहले भी सुरक्षा एजेंसियों की टीम विदेशी मक्का की खेप बरामद कर चुकी है।
22 मार्च 2024 को पिलर संख्या 501/6 से सटे रेंगहिया गांव के पास से पगडंडियों के रास्ते पर सुरक्षा एजेंसियों की टीम घेराबंदी कर 25 बोरी विदेशी मक्का की खेप बरामद की थी। तस्कर भाग गए थे।
विज्ञापन
19 मार्च 2024 को पिलर संख्या 501/6 से सटे रेंगहिया गांव के पास से सुरक्षा एजेंसियों की टीम छापा मारकर 8 बोरी मक्का बरामद किया था।
24 मार्च 2022 को सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने पिलर संख्या 503/8 के पास से एक पिकअप पर लदा 111 बोरी मक्का बरामद किया था।
28 मार्च 2022 को भारत नेपाल बार्डर पर झुकनीपुर के पास से सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने एक पिकअप पर लदा 100 बोरी मटर बरामद किया था।