{"_id":"614b6b808ebc3e054d6926c4","slug":"boxing-ring-will-be-installed-in-the-stadium-maharajganj-news-gkp4102128163","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में स्थापित होगी बाक्सिंग रिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम में स्थापित होगी बाक्सिंग रिंग
विज्ञापन
स्टेडियम में स्थापित होगी बॉक्सिंग रिंग
अब मुक्केबाजी में भी दम दिखाएंगे जिले के खिलाड़ी
महराजगंज। खेल के विकास की दृष्टिगत से जिले के लिए एक और राहत भरी खबर है। मुक्केबाजी में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों के लिए जल्द स्टेडियम में बॉक्सिंग रिंग की स्थापना कराई जाएगी। इससे मुक्केबाजी में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को बेहतर संसाधन उपलब्ध हो जाएंगे।
जिले मेें खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए स्टेडियम प्रबंधन की ओर से नियमित रूप से पहल की जा रही है। वर्तमान में स्टेडियम में मुक्केबाजी (बॉक्सिंग) व फुटबाल के प्रशिक्षक की तैनाती है। ऐसे में जिम्मेदारों की ओर से इन खेलों से जुड़े संसाधनों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
वर्तमान में दर्जन भर खिलाड़ियों ने मुक्केबाजी के प्रति रुझान दिखानी शुरू कर दी गई है। इनमें से अधिकांश बालिकाएं हैं। खिलाड़ी इस खेल से जुड़कर न सिर्फ शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होंगे, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में स्वयं के साथ दूसरों की मदद भी कर सकेंगे। स्टेडियम प्रबंधन ने अभ्यास व प्रतियोगिता के दृष्टिगत बॉक्सिंग रिंग की स्थापना को लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसे निदेशालय से मंजूरी मिल गई है। उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बॉक्सिंग रिंग की स्थापना की मंजूरी मिल गई है। इससे खिलाड़ियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
इन संसाधनों की होगी उपलब्धता
3.60 लाख रुपये की लागत से स्थापित होने वाले बॉक्सिंग रिंग में खिलाड़ियों के लिए ग्लब्स, पंचिंग बैग व अन्य सामग्री की उपलब्ध रहेगी। शेड की स्थापना खेलकूद प्रोत्साहन संघ से कराने की पहल की जाएगी।