{"_id":"6a55480e93adcad59802f193","slug":"boundary-wall-of-kasturba-gandhi-vidyalaya-collapses-due-to-rain-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-181130-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बारिश से कस्तूरबा गांधी विद्यालय की चहारदीवारी गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बारिश से कस्तूरबा गांधी विद्यालय की चहारदीवारी गिरी
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रतनपुर का मामला, चहारदीवारी का पिछले साल ही कराया गया था कायाकल्प
परसामलिक। मूसलाधार बारिश से ग्राम पंचायत रतनपुर में स्थित कस्तूरबा बालिका विद्यालय व कंपोजिट विद्यालय की चहारदीवारी गिर गई। वर्षों पुरानी चहारदीवारी का पिछले साल ही कायाकल्प हुआ था। वहीं विद्यालय में जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से परिसर में जलभराव हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, कंपोजिट विद्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रतनपुर की दक्षिणी चहारदीवारी का करीब 50 मीटर हिस्सा रविवार की रात में हुई मूसलाधार बारिश में गिर गया। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दोनों विद्यालय एक ही परिसर में हैं। परिसर से जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं है।
बताया जा रहा है कि चहारदीवारी काफी पुरानी थी और पिछले वर्ष कायाकल्प करवाकर इसे सही कराया गया था। वैसे चहारदीवारी गिरने का मुख्य कारण जलभराव से परिसर की जमीन का धंसना बताया गया है। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। चहारदीवारी की अतिशीघ्र ही मरम्मत करा दी जाएगी।