{"_id":"6a0633ecde889a897c0f0045","slug":"border-alert-for-chief-ministers-visit-security-tightened-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-177310-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सीमा पर अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सीमा पर अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
विज्ञापन
पगडंडियों पर गश्त तेज, सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी
बॉर्डर क्षेत्र में चौकसी बढ़ी, होटल ढाबों की जांच की गई
सोनौली। नौतनवा नगर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट जारी किया है। मुख्यमंत्री का आगमन बॉर्डर से करीब नौतनवा में होगा। इसे देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। बॉर्डर से आने-जाने वालों के पहचान पत्र की जांच की जा रही है। वहीं प्रत्येक हलचल पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है।
सीमावर्ती कस्बा नौतनवा में मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। पुलिस एवं एसएसबी जवान अलर्ट हैं। नेपाल से भारत आने वाले सभी यात्रियों को जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। साथ ही मुख्य सड़क से लेकर पगडंडियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
सीमा पर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एसएसबी, पुलिस और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। क्षेत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी का उपयोग किया जा रहा है। सीमावर्ती गांव की पगडंडियों पर सीसीटीवी कैमरों से भी बॉर्डर पर नजर रखी जा रही है। सोनौली सीमा सहित भारतीय क्षेत्रों में पगडंडी व नाकों पर एसएसबी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।
विज्ञापन
सीमा पर तलाशी अभियान तेज
सोनौली, खनुवा, भगवानपुर, बरगदवा, ठूठीबारी-निचलौल जैसे प्रमुख आवागमन सीमा के अलावा खुली सीमा के पगडंडी रास्तों पर एसएसबी पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच व तलाशी अभियान तेज कर दिया है। नेपाल से सटे जनपद में एसएसबी की 66वीं व 22वीं बटालियन के जवानों ने सरहद पर गश्त बढ़ा दी गई है। कोल्हुई, भगवानपुर, खनुआ, शेख फरेंदा, बरगदवा, हरदीडाली, श्यामकाट, सुंडी, छपवा, संपतिहा व चंडीथान, बरगदवा समेत दर्जनों गांव के पगडंडी रास्तों पर एसएसबी जवान, पुलिस कर्मी व अन्य खुफिया विभाग के लोग चौकस है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह ने बताया कि तैयारियां तेज हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में जांच और चौकसी के सख्त निर्देश दिए गए हैं। एसएसबी के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग की जा रही है।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मालवाहक वाहनों का रूट डायवर्ट
खनुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को नौतनवा आगमन को लेकर गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाए खड़े मालवाहक वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह ने बताया कि हाईवे पर मालवाहक ट्रकों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाकर एसएसबी रोड बैरिहवा, हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ, शेख फरेंदा रोड पर डायवर्ट किया गया है। मालवाहक वाहन अब इसी मार्ग से होकर सोनौली में भारत-नेपाल सीमा पर पहुंचेंगे।