{"_id":"6abec78499fb541b06069992","slug":"body-of-teenager-who-drowned-in-canal-found-floating-after-26-hours-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-186189-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नहर में डूबे किशोर का 26 घंटे बाद उतराया मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नहर में डूबे किशोर का 26 घंटे बाद उतराया मिला शव
विज्ञापन
संतुलन बिगड़ने से नहर में गिरकर डूब गया था किशोर
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गुर्चिहा के पास मंगलवार रात नहर में डूबे राजकुमार (17) का शव बुधवार देर रात करीब 11 बजे बरामद हुआ। शव उसी नहर में घटनास्थल से कुछ दूरी पर पानी में उतराया मिला। शव मिलने की सूचना से परिजन में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, राजकुमार मंगलवार रात गांव के समीप नहर के पुल पर बैठा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गया और तेज बहाव में लापता हो गया। घटना के बाद पुलिस, ग्रामीणों और एनडीआरएफ की टीम ने उसकी तलाश शुरू की थी। बुधवार को एनडीआरएफ और पुलिस टीम ने नहर में दिनभर सर्च अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिला।
अंधेरा होने के बाद अभियान रोक दिया गया था। इसी बीच बुधवार की देर रात में घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर उसका शव उतराता दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची कोल्हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष कोल्हुई आलोक कुमार सिंह ने बताया कि नहर से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।