{"_id":"6a330332846d9ab9db0d70e8","slug":"body-of-teenage-girl-who-jumped-into-narayani-canal-found-floating-in-kushinagar-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-179414-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नारायणी नहर में कूदी किशोरी का कुशीनगर में उतराया मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नारायणी नहर में कूदी किशोरी का कुशीनगर में उतराया मिला शव
विज्ञापन
पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने नहर में लगाई थी छलांग
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरमपुर बड़ागांव निवासिनी किशोरी का शव बुधवार को कुशीनगर के कप्तानगंज में नहर में उतराया मिला। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने मंगलवार को नारायणी नहर में छलांग लगाई थी। शव मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे धर्मपुर बड़ागांव निवासी बबलू रावत ने अपनी दूसरे नंबर की 14 वर्षीया पुत्री खुशी को किसी बात को लेकर डांट दिया था। पिता की डांट से नाराज होकर किशोरी ने नारायणी नहर में छलांग लगा दी थी। उसे ऐसा करते देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया।
शोर सुनकर मौके पर गांव के काफी लोग एवं परिजन भी पहुंच गए। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम भी नहर में किशोरी की तलाश में जुट गई, मगर देर शाम तक किशोरी का पता नहीं चला। बताया गया है कि दूसरे दिन बुधवार सुबह लगभग 6 बजे से ही परिजन किशोरी की तलाश में जुटे थे। साथ ही एसडीआरएफ टीम भी तलाश में जुटी रही। परिजन नहर के किनारे झाड़ियों में भी उसकी तलाश करते हुए आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुम्हाखोर में एक राहगीर ने एक उतराया हुआ शव देखकर शोर मचाया। जानकारी मिलने पर किशोरी के परिजन भी वहां पहुंच गए। किशोरी के पिता बबलू रावत ने शव देखकर अपनी पुत्री खुशी को पहचान लिया। मौके पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया। एसओ कप्तानगंज दीपक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।