फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Body of teenage girl from Sinduriya, missing since August, found in Chhapra, Bihar.

Maharajganj News: अगस्त से लापता सिंदुरिया के किशोरी का बिहार के छपरा में मिला शव

Wed, 30 Sep 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Body of teenage girl from Sinduriya, missing since August, found in Chhapra, Bihar.
परिजनों के पहुंचने से पहले ही बिहार पुलिस कर चुकी थी किशोरी का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

परिजनों ने कपड़े, सैंडल व आईडी कार्ड आदि से की किशोरी की पहचान
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के पतरेंगवा निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी बीते करीब डेढ़ माह पहले घर से लापता थी। बिहार के छपरा में किशोरी का शव मिला है। मंगलवार को परिजन छपरा पहुंचे और आईडीकार्ड, कपड़े आदि के जरिए किशोरी की शिनाख्त की। हालांकि बिहार पुलिस पहले की किशोरी का अंतिम संस्कार कर चुकी थी।
जानकारी के अनुसार, बीते पांच अगस्त को किशोरी बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका तो परिजन ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी लेकिन किशोरी का सुराग नहीं मिला। मंगलवार को परिजन को जानकारी मिली तो बिहार राज्य के छपरा जिले में पहुंचे।
विज्ञापन

किशोरी को खोजबीन करने परिजन संग छपरा गए एक व्यक्ति ने बिहार रेल पुलिस के अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि किशोरी रेलवे ट्रैक पार रही थी इसी दौरान चपेट में आने से किशोरी मौत हो गई। मंगलवार को किशोरी के मिले कपड़े, सैंडल, आईडी कार्ड व पंचनामे में दर्ज नाम व हुलिया के आधार पर परिजनों ने किशोरी की शिनाख्त की है। परिजन का आरोप है कि सिंदुरिया पुलिस समय पर मामले की जांच व किशोरी की खोजबीन की होती तो शायद वह जिंदा होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सिंदुरिया थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि सूचना के आधार पर किशोरी के परिजन के साथ पुलिस की एक टीम बिहार राज्य के छपरा जिले के लिए रवाना हुई है, टीम के वापस आ जाने के बाद किशोरी के बारे में जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed