{"_id":"6a5691d47c496c8650062e1d","slug":"body-of-elderly-man-who-left-home-after-getting-upset-found-floating-in-canal-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-181250-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नाराज होकर घर से निकले बुजुर्ग का नहर में उतराया मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नाराज होकर घर से निकले बुजुर्ग का नहर में उतराया मिला शव
विज्ञापन
घुघली थाना क्षेत्र में नहर में शव मिलने के बाद लगी भीड़।
शिकारपुर। घुघली थाना क्षेत्र के बल्लो खास गांव के समीप स्थित देवरिया शाखा नहर में एक अधेड़ का शव उतराया मिला। मृतक परिजन से नाराज होकर घर से निकले थे।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर में घुघली थाना क्षेत्र के बल्लो खास गांव के पास देवरिया शाखा नहर में एक अधेड़ का शव उतराया दिखा। लोगों ने घुघली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया। सदर क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम एवं फॉरेंसिंग टीम मौके पर पहुंच गई।
टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के जेब में मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सड़कहवा निवासी गजानन प्रसाद निगम (60) के रूप में हुई। पुलिस ने इसकी सूचना परिजन को दी।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
शव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
परिजन से नाराज होकर घर से निकले एक बुजुर्ग का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गया घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ठूठीबारी कस्बा निवासी गजानंद प्रसाद निगम मंगलवार की सुबह करीब छ बजे पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकल गए। कुछ देर बाद जब घर नही लौटे तो परिजन खोजना शुरू कर दिए लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिला की घुघली थाना क्षेत्र के बल्लो खास में देवरिया शाखा की बड़ी नहर में एक शव मिला। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे बेटे संतोष पिता का शव देखते ही बेसुध होकर गिर पड़ा। मृतक अपने पीछे पत्नी एक पुत्र व पांच बेटियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गया है। देर शाम शव ठूठीबारी मृतक के घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।