फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Boat subsidy scheme will be helpful in the development of fishermen

Maharajganj News: मछुआरों के विकास में सहायक बनेगी बोट सब्सिडी योजना

Sun, 30 Jul 2023 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Boat subsidy scheme will be helpful in the development of fishermen
- मत्स्य विभाग की ओर से योजना के तहत 40 प्रतिशत तक मिलेगा अनुदान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। मछुआरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने व उनके जीवन स्तर को सुधारने के उद्देश्य से मत्स्य विभाग की ओर से पहल शुरू हुई है। उनके विकास के दृष्टिगत प्रदेश सरकार की ओर से निषादराज बोट सब्सिडी योजना शुरू हुई है, जिसके तहत पात्र आवेदकों को नाव खरीदने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। नाव केे कुल मूल्य में से 40 प्रतिशत की धनराशि अनुदान के रूप में मिलेगी।

योगी सरकार ने मछुआरों को बढ़ावा देने के लिए जो योजना प्रारंभ की है। इसके तहत प्रत्येक पात्र आवेदक को नाव खरीदने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान किया जाना है। जिन मछुआरों के पास पट्टे अथवा निजी तालाब उपलब्ध हैं, वे ही योजना के तहत पात्र माने जाएंगे। ऐसे में एक एकड़ के तालाब के मानक को पूरा करने वाले मछुआरे मत्स्य विभाग में आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक नाव की खरीद के लिए मिलेंगे 67 हजार रुपये

योजना के तहत प्रत्येक नाव की खरीद के लिए 67 हजार रुपये मिलेंगे। इसमें में 26 हजार 800 रुपये अनुदान के रूप में प्राप्त होंगे।

----------------------------------------

आवेदन में लगेंगे ये कागजात

आवेदन करते समय फोटो, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि संबंधित अभिलेख, शपथ पत्र, मत्स्य समृद्धि फार्म, जाति प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस आदि नियमानुसार अपलोड करना होगा।

-----------------------------------------



मछुआरों के विकास के दृष्टिगत निषादराज बोट सब्सिडी योजना प्रारंभ की गई है। अब तक 42 आवेदन प्राप्त हुए हैं। निषाद समाज के अन्य इच्छुक लोग भी योजना का लाभ उठाएं।
रामदवर, प्रभारी सहायक निदेशक



---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed