फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Board exams are an opportunity, there is no place for depression.

Maharajganj News: बोर्ड परीक्षा अवसर है, इसमें अवसाद की जगह नहीं

Sun, 15 Feb 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Board exams are an opportunity, there is no place for depression.
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर थोड़ा भी तनाव महसूस कर रहे हैं तो हेल्प लाइन पर करें फोन
महराजगंज। स्थानीय गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा भी एक अवसर है, अपने आप को बेहतर साबित करने का। इसमें अवसाद के लिए कोई जगह नहीं है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बोर्ड परीक्षा में बैठने जा रहे विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अगर आप बोर्ड परीक्षा को लेकर थोड़ा भी तनाव महसूस कर रहे हैं तो हेल्प लाइन पर फोन करें। विषयगत समस्याओं के समाधान के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम बनी है। हर विद्यालय में उनका फोन नंबर चस्पा है। आप फोन करके उनसे समस्या का समाधान पा सकते हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर कक्षा 11के विद्यार्थियों के प्रस्तुत किए गए संस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया। राधा और कृष्ण के रूप में सुंदरी और सोनी के नृत्य ने माहौल भक्तिमय बनाया तो काजल के घूमर नृत्य ने राजस्थान के लोकसंस्कृति की छाप छोड़ी। शिवांगी प्रजापति ने गणेश वंदना की मनमोहक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन सौंदर्या, अनुप्रिया और मानसी तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य धनंजय सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जीवन में अनुशासित रहकर जितना बेहतर करेंगे उतना ही विद्यालय का सम्मान बढ़ेगा। शिक्षक अमरेंद्र शर्मा के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम ने समापन सत्र में सभी विद्यार्थियों को भावुक कर दिया। इस अवसर पर कामाख्या जायसवाल, राजेश कुमार, मेजर अखिलेश्वर राव, संतोष मिश्र, नवीन श्रीवास्तव, अभिषेक पांडेय समेत अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed