फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Board Exam: Six teams will monitor the flying team

बोर्ड परीक्षा : उड़ाका दल की छह टीमें करेंगी निगरानी

Sat, 17 Feb 2024 05:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 17 Feb 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
Board Exam: Six teams will monitor the flying team
महराजगंज। नकल विहीन बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में छह उड़ाका दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक दल में प्रभारी के अलावा एक महिला, एक पुरुष शिक्षक को रखा गया है। बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होनी है। परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

बोर्ड कार्यालय से निर्देश मिलने के बाद जिले में सचल दलों का गठन किया जा रहा है। कंट्रोल रूम भी पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है। सचल दलों में तैनात शिक्षकों को उनके कार्यालय से कार्यमुक्त करने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में है। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए बोर्ड की ओर से जिले में उड़ाका दल की छह टीमें गठित की जा रही हैं। साथ ही केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही एक अतिरिक्त व्यवस्थापक की भी तैनाती की गई है। इनकी निगरानी में केंद्रों पर परीक्षा होगी। जिले में 109 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 73033 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस बार हाईस्कूल में 42035, इंटरमीडिएट में 30989 समेत 73033 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रत्येक सचल दस्ते में एक अधिकारी के साथ एक महिला व एक पुरुष शिक्षक शामिल किए जाएंगे। साथ ही पुलिस टीम भी रहेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने कहा कि हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। उड़ाका दल की छह टीमें गठित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed