{"_id":"65a6f6ba208eb9a6930528aa","slug":"blood-deficiency-in-pregnant-women-problem-may-increase-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14008-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गर्भवती महिलाओं में खून की कमी, बढ़ सकती समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गर्भवती महिलाओं में खून की कमी, बढ़ सकती समस्या
Wed, 17 Jan 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य महकमा ध्यान नहीं दे रहा है। हर माह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत गर्भवती के सेहत की जांच में 20 से अधिक गर्भवती महिलाएं एनिमिया से पीड़ित हैं। इससे उनको समस्या हो सकती है।
जानकारी के अनुसार, दिसंबर माह में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2337 गर्भवती महिलाओं के सेहत की जांच की गई, इसमें 22 गर्भवती को खून की कमी की परेशानी सामने आई थी। वहीं अप्रैल से दिसंबर माह तक 700 गर्भवती महिलाओं में खून की कमी सामने आई है। इसके अलावा नौ माह में 394 गर्भवती महिलाओं में ब्लड प्रेशर से पीड़ित मिली हैं।
केवल दिसंबर माह में ही 316 गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम प्रसव की सामने आई हैं। वहीं अप्रैल से अब तक 6183 गर्भवती महिलाएं उच्च जोखिम प्रसव के लिए स्वास्थ्य विभाग में चिह्नित हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत हर माह गर्भवती की चार बार जांच होती है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत तीन किस्तों में लाभार्थियों के खाते में भेजे जाने का प्राविधान है। जननी सुरक्षा योजना के तहत भी गर्भवती महिलाओं के खाते में रकम भेजी जाती हैं, जिससे वे पोषण युक्त भोजन करें।
विज्ञापन
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि खून की कमी कोई बीमारी नहीं है। इसके लिए हरी सब्जियों का सेवन किया जाए तो सब ठीक होगा।