फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Block office's electricity connection cut for 3.5 lakh electricity bill arrears

Maharajganj News: 3.5 लाख बिजली बिल बकाए में ब्लॉक कार्यालय का कनेक्शन काटा

Sat, 31 May 2025 07:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 31 May 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Block office's electricity connection cut for 3.5 lakh electricity bill arrears
परतावल। बकाया बिजली बिल का भुगतान न करने पर बिजली विभाग ने शनिवार को सख्त कार्रवाई करते हुए ब्लॉक कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया। ब्लॉक कार्यालय पर साढ़े तीन लाख रुपये का बिल बकाया था। बार-बार सूचना देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। विशेष सचिव के निरीक्षण के कारण कुछ ही देर में कनेक्शन जोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बिजली विभाग एसडीओ बीके जायसवाल ने बताया कि बार-बार नोटिस देने और चेतावनी के बावजूद ब्लॉक कार्यालय ने न तो कोई ठोस कदम उठाया और न ही बिल जमा कराया।अंततः विभाग को यह कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई नियमित प्रक्रिया के तहत की गई है। सभी उपभोक्ताओं के लिए नियम एक समान हैं, चाहे वह सरकारी कार्यालय हो या निजी उपभोक्ता। उधर कनेक्शन कटने के बाद कुछ देर तक ब्लॉक कार्यालय में कामकाज प्रभावित हुआ। कंप्यूटर, पंखे और अन्य आवश्यक उपकरण बंद हो गए, जिससे आम जनता को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कार्यालय के कर्मचारी बिना बिजली के कार्य करने को मजबूर रहे। गनीमत रही कि जिले में दौरे पर आए विशेष सचिव के वजह से एक घंटे में ही पुनः कनेक्शन जोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed