फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Block level sports competition of council schools from tomorrow

Maharajganj News: परिषदीय स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद स्पर्धा कल से

Mon, 20 Nov 2023 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Block level sports competition of council schools from tomorrow
- ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग विभाग ने जारी किया कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग ने इस वर्ष ब्लॉक स्तरीय खेलकूद स्पर्धा के लिए 21 से 23 नवंबर की तिथि घोषित की है। जिले के सभी 12 ब्लॉकों में ब्लॉक स्तर की स्पर्धा इसी दौरान होगी।
जिले के सभी 12 ब्लॉकों में 25 नवंबर से पूर्व ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा को कराने को कहा गया है। ऐसे में अब ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा को प्रत्येक दशा में 21 से लेकर 23 नवंबर के बीच में संपन्न कराया जाएगा। प्राथमिक वर्ग के प्रतिभागी खिलाड़ियों की उम्र छह वर्ष से 11 वर्ष एवं जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों की उम्र 11 से 14 वर्ष होनी चाहिए। 28 से अधिक दांत होने वाले खिलाड़ी को स्पर्धा में प्रतिभाग नहीं कराया जा सकेगा। खिलाड़ियों की आयु की गणना जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज यूनिक कोड आईडी नंबर से होगी। ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का विवरण सभी खंड शिक्षा अधिकारी 26 नवंबर तक बेसिक शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


30 नवंबर से प्रारंभ होगी जिला स्तरीय स्पर्धा
छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में 30 नवंबर से दो दिसंबर के बीच में जिला स्तरीय स्पर्धा होगी। जिला स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी स्टेडियम में ही चार से छह दिसंबर तक होने वाली मंडलीय स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। मंडलीय स्पर्धा में जिले के साथ-साथ गोरखपुर, देवरिया व कुशीनगर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

---------------------------
बेसिक शिक्षा विभाग की खेल स्पर्धा के लिए समयसारिणी जारी कर दी गई है। सभी शिक्षक व व्यायाम शिक्षक स्पर्धा में मेधावी खिलाड़ियों को प्रतिभाग कराएं।
-श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed