फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Block chief reached Kotedar's house and beat up husband

Maharajganj News: कोटेदार के घर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख पति से मारपीट

Fri, 29 Mar 2024 08:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 29 Mar 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
Block chief reached Kotedar's house and beat up husband
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनरा गांव में 25 मार्च को बुजुर्गों को अबीर-गुलाल लगाने पहुंचे ब्लॉक प्रमुख सदर प्रतिनिधि की कुछ लोगों से मारपीट हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों की तहरीर पर 10 नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल प्रताप शुक्ला से मिली जानकारी के मुताबिक, सोनरा निवासी सदर ब्लॉक प्रमुख के पति विवेक कुमार गुप्ता अपने कुछ साथियों के साथ गांव में ही होली त्योहार पर गांव के बुजुर्गों को अबीर-गुलाल लगाने गए थे। इसी बीच वह क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं कोटेदार धर्मेन्द्र गौड़ के घर पहुंच गए। जहां पर एक शख्स अपने साथियों के साथ पहले से बैठा था। आरोप है कि उसने फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया। फिर उनके साथ दुर्व्यहार करने लगा। विरोध करने पर हमला बोलकर घायल कर दिया। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख के पति विवेक कुमार गुप्ता की तहरीर पर संजय यादव व अन्य और दूसरे पक्ष के संजय यादव की तहरीर पर विवेक गुप्ता, आनंद गुप्ता, राजकुमार शर्मा, रामप्रीत गुप्ता, सीताराम शर्मा, विष्णु प्रकाश, आदर्श शर्मा, विकास शर्मा, सतीश जायसवाल के अलावा करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed