{"_id":"6afcc2e6b7d9019f1503f13c","slug":"blankets-and-quilts-ranging-from-rs-500-to-10000-are-available-in-the-market-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-189411-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ठंड बढ़ने के साथ कंबल और रजाई की बढ़ी मांग, दुकानदारों ने बढ़ाया स्टॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ठंड बढ़ने के साथ कंबल और रजाई की बढ़ी मांग, दुकानदारों ने बढ़ाया स्टॉक
विज्ञापन
महराजगंज। सुबह और शाम ठंड बढ़ने के साथ ही बाजार में गर्म बिस्तरों की मांग तेज हो गई है। ठंड से बचाव के लिए लोग कंबल और रजाई की खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दुकानदारों ने नए डिजाइन और गुणवत्ता के कंबल व रजाइयों का स्टॉक बढ़ा दिया है। बाजार में 500 से 10 हजार रुपये तक के कंबल व रजाइयां उपलब्ध हैं।
बाजार में बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं की जरूरत के हिसाब से हल्के से लेकर मोटे कंबलों की विभिन्न रेंज मौजूद हैं। वहीं, रजाइयों में भी हल्की, भारी और आकर्षक डिजाइन वाली रजाइयां ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार गर्म बिस्तरों की खरीदारी कर रहे हैं। खासकर बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए अधिक गर्माहट देने वाले कंबलों की मांग देखी जा रही है।
जिला परिषद मार्केट के पास स्थित दुकानदार आकाश अग्रवाल ने बताया कि ठंड को देखते हुए 500 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक के हल्के और मोटे कंबल मंगाए गए हैं। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग डिजाइन और गुणवत्ता के उत्पादों का स्टॉक रखा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अभी ठंड की शुरुआत है लेकिन सुबह और शाम तापमान में गिरावट के कारण खरीदारी बढ़ने लगी है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के साथ कंबल व रजाइयों की बिक्री में और तेजी आएगी। इसके लिए दुकानदार पहले से ही पर्याप्त स्टॉक रखने की तैयारी कर रहे हैं।