{"_id":"65678dd04bd14ec8ab02bf55","slug":"bku-enumerated-the-problems-to-the-sub-district-magistrate-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-10591-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भाकियू ने उपजिलाधिकारी को गिनाईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भाकियू ने उपजिलाधिकारी को गिनाईं समस्याएं
Thu, 30 Nov 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने फरेंदा तहसील परिसर में पंचायत लगाई। इसके बाद उपजिलाधिकारी रमेश कुमार को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा।
तहसील अध्यक्ष हरिश्चंद्र पांडेय ने कहा कि भइया फरेंदा के टोला तिलकपुरवा में शौकत के घर के पास गड्ढे में गंदगी एवं कचरा भरा है। इससे लोगों को परेशानी होती है। भइया फरेंदा के राजमार्ग से लेजार महदेवा तक सड़क जाती है। सड़क के दोनों तरह आवास है नाली न होने से आवास से निकलने वाला पानी सड़क पर बहता है। इससे आए दिन विवाद होता है। यहां नाली बनना अति आवश्यक है। फरेंदा तहसील परिसर में पेयजल की समस्या है। परसिया बुजुर्ग के टोला गुजरपुरवा में चक मार्ग पर पौधा लगाकर अवरुद्ध किया गया है। पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान की मांग किया है। इस दौरान सुरेश चंद साहनी, हरिहर प्रसाद, जगदीश साहनी, उर्मिला, राम आसरे, रामहित, वकील खान, राजकुमार आदि मौजूद रहे।