फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bkp abolished nepotism : state president

भाजपा ने वंशवाद को किया समाप्त : स्वतंत्र देव

Sun, 27 Feb 2022 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
bkp abolished nepotism : state president
भाजपा ने वंशवाद को किया समाप्त : स्वतंत्र देव
विज्ञापन

सिसवा बाजार। भाजपा ने प्रदेश की राजनीति से वंशवाद को समाप्त करने का कार्य किया है। 26 वर्ष तक टेंट में रहने वाले हमारे आराध्य को मंदिर में रहने का समय आ गया है। यह तभी संभव है जब एक बार फिर प्रदेश में भाजपा की सरकार को बनाया जाए।
ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बापू शताब्दी इंटर कॉलेज जहदा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जनता भाजपा को जिताने का मन बना चुकी है। मतदाता पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं। भाजपा सरकार ने सबको घर, शौचालय, गैस, बिजली सहित अन्य जरुरी संसाधन को मुहैया कराने का कार्य किया है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में आतंक का साम्राज्य था, जिसे भाजपा ने समाप्त किया। कांग्रेस ने लंबे समय तक प्रदेश में राजनीति की लेकिन कम समय में ही भाजपा ने उनसे अधिक विकास करने का कार्य किया है। सपा सरकार ने कांवड़ यात्रा व डीजे पर प्रतिबंध लगाया, वहीं भाजपा ने कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसा कर उनका सम्मान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में ही आमजन को सुशासन की अनुभूति हो सकती है। मतदाता भाजपा पर विश्वास दिखाएं, उन्हें अच्छा परिणाम मिलेगा। जनसभा मेें जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, विधायक प्रेमसागर पटेल, पूर्व विधायक शिवेंद्र सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, बैजनाथ सिंह, राघवेंद्र उर्फ अंकित सिंह, दीपक चौधरी, अमरेंद्र मणि पांडेय, नागेंद्र मल्ल, अमरेंद्र मल्ल, अमित जायसवाल,अर्चना चंद्रा, जयवीर सिंह, ज्योतिष मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed