{"_id":"5f41605e8ebc3e3cd4740f04","slug":"bkank-in-40-seets-maharajganj-news-gkp3626961111","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह कस्तूरबा विद्यालय में अभी भी 40 सीटें रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह कस्तूरबा विद्यालय में अभी भी 40 सीटें रिक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह कस्तूरबा विद्यालय में अभी भी 40 सीटें रिक्त
- जिले में संचालित हैं कुल 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, 1300 के सापेक्ष 1260 हैं अध्ययनरत
महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 1300 के सापेक्ष अभी 1260 बालिकाएं अध्ययनरत हैं। अभी भी इनमें से छह कस्तूरबा में 40 बालिकाओं का प्रवेश कम हुआ हैं। यदि इन पदों पर भी प्रवेश कर दिया जाए तो 40 गरीब बालिकाओं को बड़ी राहत मिलेगी।
जिले के सभी 12 ब्लॉकों में एक-एक तथा वनग्राम निचलौल में भी एक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका संचालित होता है। प्रत्येक विद्यालय की क्षमता 100 निर्धारित कर उसका संचालन किया जाता है। वर्तमान में 1300 के सापेक्ष जो 1260 छात्राएं अध्ययनरत हैं उसमें कक्षा छह की 388, कक्षा सात की 440 तथा कक्षा आठ की 432 छात्राएं हैं। कस्तूरबा विद्यालय के सदर में तीन, सिसवां व नौतनवां में पांच-पांच, पनियरा में 10, परतावल मेें 13 तथा वनग्राम में चार सीटें रिक्त हैं। जिला समन्वयक बालिका आरपी सिंह ने कहा कि प्रवेश के अभाव में जो पद रिक्त हैं उसे लेकर समिति से चर्चा की जाएगी। समिति जो निर्णय लेगी उसके मुताबिक कार्य किया जाएगा।