फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP workers observed a fast in opposition to CJP's movement.

Maharajganj News: सीजेपी के आंदोलन के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अनशन

Sat, 25 Jul 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
BJP workers observed a fast in opposition to CJP's movement.
नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने जूस पिलाकर कराया अनशन समाप्त
विज्ञापन

रामजानकी चौक पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
सोनौली। आदर्श नगर पंचायत के रामजानकी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन के विरोध में किया गया एक दिवसीय अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया। अनशन स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ श्रीवास्तव ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
अनशन पर बैठे वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल, समाजसेवी एवं गौशाला संरक्षक ओमप्रकाश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद-370 की समाप्ति, गरीबों को आवास, मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि सहित कई महत्वपूर्ण किए हैं।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की जनता लगातार प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर विश्वास जता रही है और विपक्ष के आंदोलनों से विकास की गति नहीं रुकने वाली है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनशन समाप्ति के दौरान नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न होने पर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर व्यपार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, प्रेम सिंह, धर्मेंद्र कुमार, नन्हे प्रसाद, विष्णु देव चौरसिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।


सीजेपी के विरोध में धरने पर बैठे भाजपा नेताओं में बांटी टॉफी
सोनौली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध में शुक्रवार को सोनौली कस्बे में भाजपा नेताओं के धरना स्थल पर ही सीजेपी के समर्थन में भी एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। समाज सेवी अभिषेक जोशी अचानक धरना स्थल पर पहुंचे और भाजपा नेताओं में मेलोडी टॉफी बांटना शुरू कर दिया और उन पर जमकर तंज भी कसे। समाजसेवी अभिषेक जोशी ने कहा कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जहां पूरे देश में आक्रोश का माहौल है वहीं कुछ स्थानीय भाजपा नेता छात्रों के खिलाफ ही धरने पर बैठकर देश को क्या संदेश देना चाहते हैं। अभिषेक जोशी ने कहा कि छात्रों के विरोध में धरने पर बैठे भाजपा नेताओं के इस प्रयास को भी पूरा देश हमेशा याद रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed