फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP won in a close contest

Maharajganj News: कांटे की टक्कर में भाजपा को मिली जीत

Wed, 05 Jun 2024 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 05 Jun 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
BJP won in a close contest
जीत के बाद जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।  
महराजगंज। मतगणना के दौरान शुरुआत से ही भाजपा और गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। शुरुआत में 396 वोट से भाजपा को बढ़त मिली तो समर्थकों की धड़कने बढ़ गईं। आठ से 10 राउंड के बीच समर्थक मतगणना स्थल से जाने लगे थे, अंतिम राउंड में भाजपा के पंकज चौधरी ने 5,91,310 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी को 5,55,859 मत मिले।
विज्ञापन


मतगणना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण की गणना में भाजपा 3996 वोटों से आगे निकली। कांग्रेस प्रत्याशी ने दूसरे चरण की गणना में तेजी से आगे बढ़ने नहीं दिया। इससे समर्थकों की धड़कने रूक गईं। तीसरे राउंड में भाजपा 5513 वोटों से आगे बढ़ी।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी को 62272 मत, कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी 56859 मत मिले थे। बसपा प्रत्याशी मौसमे आलम को 3527 मत मिले थे। पाचवें राउंड की गणना में फासला 11054 वोटों से बढ़ा तो भाजपा खेमे में खुशी की लहर दिखने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे खास बात यह रही की भाजपा के जीत का अंतर धीरे-धीरे बढ़ता रहा। छठवें चरण में अंतर का फासला 15230 वोटों का हुआ तो भाजपा समर्थकों को जीत की राह आसान लगने लगी। छठवें राउंड में तो भाजपा 15917 वोटों से आगे बढ़ी। आठवें चरण में 17556 से भाजपा आगे रही। नौवें चरण में घटकर 16918 मत हो गया। इससे गठबंधन खेमे में आगे बढ़ने की थोड़ी आस जगी। 14वें राउंड में तो निराशाजनक अंतर आया।

भाजपा 6838 आगे रही। यह देखकर भाजपा समर्थक खिसकने लगे। उन्हें लगा की आने वाले राउंड में कांग्रेस को बढ़त मिल जाएगी। 15वें राउंड में भाजपा 5523 आगे रही। यह अंतर देखकर सियासी समीकरण के माहिर लोगों को कुछ समझ में नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed