फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP will run the Self-reliant India Resolution Campaign

Maharajganj News: भाजपा चलाएगी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान

Thu, 09 Oct 2025 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
BJP will run the Self-reliant India Resolution Campaign
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने केंद्र सरकार की योजनाओं और अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल आर्थिक स्वतंत्रता तक सीमित नहीं, बल्कि यह हर नागरिक को स्वाभिमान, रोजगार और आत्मविश्वास से जोड़ने की व्यापक अवधारणा है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि यह राष्ट्रीय पहल भारत को सामाजिक व आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर केंद्रित है। इसका मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति को आत्मनिर्भरता के संकल्प से जोड़ना, हर घर स्वदेशी की भावना को मजबूत करना तथा लोकल फॉर वोकल का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 16 से 30 अक्टूबर तक महिला एवं युवा सम्मेलनों का आयोजन होगा। एक से 15 नवंबर तक व्यापारी, लघु उद्योगी, प्रोफेशनल सम्मेलन, कॉलेज स्तरीय स्वदेशी संकल्प सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। 16 से 30 नवंबर तक पुन: महिला-युवा सम्मेलन होंगे, जबकि 15 अक्तूबर से 15 नवंबर तक मंडलों में सम्मेलन आयोजित कर स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि उनके उत्पादों को प्रोत्साहन मिले। एक से 15 दिसंबर तक स्ट्रीट वेंडर, छोटे दुकानदार व कारीगर सम्मेलन होंगे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह, जिला महामंत्री बबलू यादव, प्रदीप सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि विवेक गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि अजय मद्धेशिया , चेयरमैन संतोष जायसवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed