फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bjp

गांव से संसद तक भाजपा ही हो, इस लक्ष्य से करें काम

Wed, 03 Feb 2021 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
bjp
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुबंश कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। - फोटो : MAHARAJGANJ
गांव से संसद तक भाजपा ही हो, इस लक्ष्य से करें काम
विज्ञापन

जिला प्रभारी सुभाष यदुवंश बोले, कार्यकर्ताओं की बदौलत देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। हमें सर्वप्रथम दो लक्ष्य पर कार्य करना है। पहला पंचायत चुनाव व दूसरा संगठन की मजबूती। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल प्रशिक्षित पार्टी है। कोरोना काल में जनसेवा के साथ साथ वर्चुअल बैठकें भी होती रहीं। कार्यकर्ताओं के दम पर देश-प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। पंचायत से संसद तक भाजपा ही हो इसके लिए हमें कार्य करना है।
यह कहना है भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष और नव नियुक्त जिला प्रभारी सुभाष यदुवंश का। मंगलवार सिंदुरिया के सीताराम इंटर कॉलेज में सदर विधान सभा क्षेत्र के चौक मंडल की कार्य समिति, सेक्टर प्रभारियों, सेक्टर प्रमुखों, वार्ड प्रभारियों की बैठक हुई। इसमें उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में भाजपा को स्थापित करना है। पार्टी जिसे टिकट देगी उसके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले पार्टी के सदस्य के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यंत्री मद्धेशिया और संचालन मंडल महामंत्री अभय चौबे ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, ओमप्रकाश जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, गोविंद जायसवाल, नारद जायसवाल, करुणेश गुप्ता, राम रत्न निराला, छोटे लाल पटेल, अशोक पटेल, राम हरख गुप्ता , अशोक विश्वकर्मा, अमरनाथ तिवारी, कपिल देव पांडेय, ओमप्रकाश वर्मा, संतोष विश्वकर्मा, शिवेंद्र उपाध्याय, धर्मनाथ खरवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed