{"_id":"6ae10d3eb986c803f004f8c7","slug":"being-built-at-a-cost-of-approximately-rs-10-lakh-it-will-provide-better-facilities-to-the-villagers-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-187980-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिपरा विश्वंभरपुर में ग्रामीण पार्क का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिपरा विश्वंभरपुर में ग्रामीण पार्क का निर्माण शुरू
विज्ञापन
फरेंदा। पिपरा विश्वंभरपुर गांव में ग्रामीण पार्क के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस पार्क से गांव के लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधा मिलने की उम्मीद है।
मंगलवार को बीडीओ अतुल कुमार व एपीओ आकाश चौरसिया के साथ तकनीकी सहायक कन्हैया जायसवाल ने गांव पहुंच कर पार्क निर्माण कार्य को देखा व तय मानक के अनुसार निर्माण कराने का निर्देश कार्यदायी एजेंसी को दिया। ‘वीबी जी राम जी’ योजना के तहत श्रमिक लगाए गए हैं।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि साधू सरन ने बताया कि लोगों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। पार्क बनने से गांव के लोगों को सुबह-शाम टहलने और खाली समय बिताने के लिए एक उपयुक्त स्थान मिल सकेगा।
विज्ञापन
ग्रामीण पार्क में क्यारी, पाथवे, फूल-पत्ती, हाई-मास्ट लाइट, बाउंड्री आदि की सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही लोगों के टहलने व व्यायाम के लिए उचित सुविधा मिलेगी।