फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP is not just a party, but an ideology

Maharajganj News: भाजपा केवल एक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा

Fri, 23 Aug 2024 06:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 23 Aug 2024 06:17 PM IST
विज्ञापन
BJP is not just a party, but an ideology
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को सदस्यता अभियान 2024 कार्यशाला का आयोजन जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय के आगमन पर सक्सेना तिराहे पर जिलाध्यक्ष संजय पांडेय और प्रमुख प्रतिनिधि सदर राम प्रीत गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा केवल एक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसमें राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य उन सभी लोगों को पार्टी से जोड़ना है जो भारत को एक समृद्ध और समर्थ राष्ट्र बनाने की चाह रखते हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सदस्यता के लिए कुल पांच तरीके उपलब्ध हैं। मिस्ड कॉल करके, क्यूआर कोड स्कैन करके, नमो एप के माध्यम से, ऑफलाइन फॉर्म भरकर, अन्य डिजिटल माध्यमों से सदस्यता ले सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2019 में मिस्ड कॉल के जरिए भाजपा ने 18 करोड़ से अधिक नए सदस्य जोड़े थे जिससे पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का गौरव प्राप्त हुआ। 25 से 27 तक मंडलों की कार्यशाला होगी और उसके बाद 31 अगस्त पर बूथों पर भी कार्यशाला होगी। एक सितंबर को प्रधानमंत्री सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश ही नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना। इस मौके पर नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, चौधरी शिवेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, प्रमुख राम प्रीत गुप्ता, ओम प्रकाश जायसवाल, राजेश मधेशिया, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल, योगेंद्र मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed