फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP committed to the development of the country

Maharajganj News: भाजपा देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध

Sun, 22 Sep 2024 08:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 22 Sep 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
BJP committed to the development of the country
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने रविवार को नौतनवा विधान सभा क्षेत्र के राजाबारी, पड़ियाताल मंदिर, नौतनवा नगर के वार्ड नंबर 9 उस्मान नगर, सिरसिया चौराहा, राजपुर मुडली चौराहा, बेलवा प्राथमिक विद्यालय परिसर में पहुंचे। स्वच्छता ही सेवा, भाजपा सदस्यता और पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। हजारों लोगों ने मिस्ड कॉल के माध्यम से भाजपा की सदस्यता ली। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने पड़ियाताल देवी मंदिर की साफ-सफाई करके पौधरोपण किया। नौतनवा नगर के वार्ड नंबर 9 उस्मान नगर में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने भाजपा के नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सशक्त बना है। दुनिया के तमाम ताकतवर देश आज भारत से दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज भाजपा दुनिया का सबसे बडा राजनैतिक दल है। भाजपा किसी परिवार की कंपनी नहीं है। यह 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास का परिवार है। सिरसिया, राजपुर मुडली, बेलवा में आयोजित स्वच्छता सेवा, पौधरोपण और सदस्यता अभियान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सफाई किया। इस दौरान विधान सभा प्रभारी प्रभाकर द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, कृष्ण गोपाल जायसवाल, बबलू सिंह, लालचंद चौधरी, गुड्डु खान, बाबूनंदन शर्मा, अश्वनी सिंह, ऋषि यादव, वीरेंद्र राव, शमशेर सिंह, प्रदीप सिंह, अशोक जायसवाल, वीरेंद्र चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed