{"_id":"65b26bd386499a021a0f58c8","slug":"bishop-of-christian-community-welcomed-by-followers-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-114493-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मसीही समुदाय के बिशप का अनुयायियों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मसीही समुदाय के बिशप का अनुयायियों ने किया स्वागत
Thu, 25 Jan 2024 07:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 25 Jan 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर कैथोलिक धर्म प्रांत के बिशप मैथ्यू नेलीकुन्नेल सीएसटी नगर स्थित क्राइस्ट द किंग चर्च में पहुंचे। यहां उनके प्रथम आगमन पर विविध कार्यक्रमों का आयोजनों किया गया। वहीं चर्च के पादरी फादर सोबिन ने उनका भव्य स्वागत किया।
चर्च में आयोजित भजन में यीशु तेरी जय जय, आज का दिन यहोवा ने बनाया है, हम उसमें आनंदित हो, शुभ दिन आया है, झूमे-नाचे खुशी से सब आदि गीत गाकर बिशप ने चर्च में प्रभु यीशु की प्रार्थना की तथा विश्व शांति व एकता का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह मानव जाति के उद्धार के लिए लोगों को प्रेम, दया, क्षमा और विश्वास की राह पर चलने की सीख देते रहे। उन्होंने मानवता को ही सबसे बड़ा धर्म माना। हम सभी को प्रभु के दिखाए मार्ग को आत्मसात कर एक-दूसरे के सुख और दुख का साथी बनना चाहिए। चर्च के पादरी फादर सोबिन ने बताया कि पांच नवंबर 2023 को बिशप की पदवी मिली। इसके पहले थॉमस थिरूतिमट्टम बिशप रहे। इस दौरान सिस्टर डेजी, मारिया, जयंती, जोसफी डिसिलवा, राजेश ब्वायड, थामस मौजूद रहे।