फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bird flu hits Nepal, chicken prices plummet

Maharajganj News: नेपाल में बर्ड फ्लू की दस्तक...चिकन के दाम हुए कम

Sat, 28 Mar 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Bird flu hits Nepal, chicken prices plummet
सीमा से सटे झापा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सीमावर्ती जिले मोरंग और सुनसरी में भी बढ़ा खतरा
विज्ञापन

सोनौली। भारत-नेपाल सीमा से सटे झापा जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सीमावर्ती जिले मोरंग और सुनसरी में भी खतरा बढ़ गया है। झापा जिले के दमक नगर पालिका में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मुर्गी के मांस, अंडे और संबंधित सामग्री के वितरण बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके चलते जिले में चिकन के दाम कम हो गए हैं। एक सप्ताह पहले जो चिकन 220 रुपये बिक रहा था वह अब 180 रुपये पहुंच गया है।
जिले में 280 पोल्ट्री फार्म हैं। इनमें से 52 बड़े पोल्ट्री फॉर्म में प्रतिदिन 20 हजार अंडों का उत्पादन होता है। सोनौली स्थित पोल्ट्री फार्म के संचालक अखिलेश सिंह ने बताया कि अभी यहां पर कोई दिक्कत नहीं है फिर भी गाइडलाइन के अनुसार चूजों की देखभाल की जा रही है।
विज्ञापन

फरेंदा स्थिति पोल्ट्री फार्म के संचालक मनोज चौधरी ने बताया कि अभी यहां पर स्थिति सामान्य है। बर्ड फ्लू को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। सर्तकर्तापूवर्क पोल्ट्री फॉर्म का संचालन किया जा रहा है। ताकि कोई दिक्कत न हो। बलियानाला स्थित चिकन बेचने वाले गुड्डी कुरैशी ने बताया कि अभी नवरात्र की वजह से बिक्री कम हो रही है। पहले रोजाना करीब 30 से 40 किलो चिकन की बिक्री होती थी। अब यह घटकर 15 से 20 किलो पर पहुंच गई है। रविवार से बिक्री बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, नेपाल के झापा में दो पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद वहां की मुर्गियों को नष्ट कर दिया गया। दमक के फार्म में जहां बर्ड फ्लू से संक्रमित मुर्गियों में एक पांच एन एक बैक्टीरिया पाया गया था, सभी मुर्गियों को नष्ट कर दिया गया है। झापा ग्रामीण नगर पालिका के उस फार्म में, जहां बैक्टीरिया की पुष्टि हुई थी, मरी हुई मुर्गियों का प्रबंधन किसान खुद कर रहे हैं। इन दो फार्म में बर्ड फ्लू मिलने के बाद जिले भर के कॉमर्शियल पोल्ट्री किसान दहशत में हैं।
सोनौली के फाॅर्म कारोबारी देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिन मुर्गियों ने अभी अंडे देना शुरू किया है। उन्हें बर्ड फ्लू के कारण नष्ट करना पड़ रहा है। दमक और झापा रूरल म्युनिसिपैलिटी में सामने आया बर्ड फ्लू अब पूरे जिले में फैल गया है। जिले के ज्यादातर पोल्ट्री किसान अब दहशत में हैं।
पोल्ट्री से जुड़े संगठनों के अधिकारियों का कहना है कि अगर बॉर्डर इलाकों में अवैध तस्करी पर तुरंत कंट्रोल नहीं किया गया तो नेपाल की पोल्ट्री इंडस्ट्री मुश्किल में पड़ जाएगी।

मुर्गियां नष्ट की गईं, किसान दहशत में
झापा में दो पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद, वहां की मुर्गियों को नष्ट कर दिया गया और आस-पास के इलाकों में सावधानी बरती गई। दमक के फार्म में, जहां बर्ड फ्लू से संक्रमित मुर्गियों में एक पांच एन एक बैक्टीरिया पाया गया था, सभी मुर्गियों को नष्ट कर दिया गया है। झापा ग्रामीण नगर पालिका के उस फार्म में, जहां बैक्टीरिया की पुष्टि हुई थी, मरी हुई मुर्गियों का प्रबंधन किसान खुद कर रहे हैं।

फार्म कारोबारी देबेंद्र प्रसाई के बताया कि जिन मुर्गियों ने अभी अंडे देना शुरू किया है, उन्हें बर्ड फ्लू के कारण नष्ट करना पड़ रहा है। दमक और झापा रूरल म्युनिसिपैलिटी में सामने आया बर्ड फ्लू अब पूरे जिले में फैल गया है। जिले के ज्यादातर पोल्ट्री किसान अब दहशत में हैं। पोल्ट्री से जुड़े संगठनों के अधिकारियों का कहना है कि अगर बॉर्डर इलाकों में अवैध तस्करी पर तुरंत कंट्रोल नहीं किया गया तो नेपाल की पोल्ट्री इंडस्ट्री मुश्किल में पड़ जाएगी।

वर्जन
बर्ड फ्लू से बचने के लिए संक्रमित पक्षियों के सीधे संपर्क से बचें। पोल्ट्री उत्पाद (अंडा व चिकन) को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं। हाफ ब्वायल व अंडा हाफ फ्राई खाने से परहेज करें। पोल्ट्री फार्म केयरटेकर फार्म में जाने व निकलने के बाद खुद को सेनीटाइज्ड करें। पोल्ट्री में काम करने वाले मास्क, दस्ताना उपयोग करें। अचानक पक्षियों के बीमार होने या मरने की स्थिति दिखे तो विभाग को तत्काल सूचित करें। अभी जिले में खतरा नहीं है लेकिन सतर्कता जरूरी है।
-डाॅ. एजाज अहमद, सीवीओ, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed