{"_id":"682cd8a51e400ed83907e9d9","slug":"bird-flu-egg-samples-taken-from-139-poultry-farms-maharajganj-news-c-206-1-go11002-149651-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्ड फ्लू : 139 पोल्ट्री फार्मों से लिए गए अंडे के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्ड फ्लू : 139 पोल्ट्री फार्मों से लिए गए अंडे के नमूने
Wed, 21 May 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 21 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। नेपाल सीमा से सटे नौतनवा, सोनौली, ठूठीबारी, कोल्हुई क्षेत्र से मंगलवार को पशु चिकित्सा विभाग ने 139 पोल्ट्री फार्म से अंडे के नमूने लिए। जांच के लिए इज्जतनगर प्रयोगशाला भेज दिया। नमूना संग्रहण टास्क फोर्स के कर्मचारियों व पशु चिकित्सालय कर्मियों की मदद से कराया गया।
बर्ड फ्लू को लेकर पशु चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। इसके मद्देनजर नेपाल सीमा से सटे इलाकों में संचालित पोल्ट्री फार्म से अंडे के नमूने जांच के लिए संग्रहित कराया गया। साथ ही टास्क फोर्स की टीम ने यह भी देखा कि थर्मोलीन बाथ का इंतजाम पोल्ट्री फार्म इंट्री प्वाइंट पर किया गया है अथवा नहीं। जहां इसकी उपलब्धता नहीं दिखी वहां संचालकों से तत्काल प्रबंध करने को कहा गया।