फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bindeshwari Prasad remembered on his death anniversary

Maharajganj News: पुण्यतिथि पर याद किए गए बिंदेश्वरी प्रसाद

Sun, 13 Apr 2025 05:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 13 Apr 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
Bindeshwari Prasad remembered on his death anniversary
महराजगंज। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद की पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बीपी मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल उत्तरी बिहार जमींदार परिवार से थे। उन्होंने 1968 में बिहार सरकार में मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 30 दिन में ही बिहार सरकार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जनता पार्टी के शासनकाल में एक आयोग का गठन किया गया इसमें भारत में सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग के हितों के लिए रिपोर्ट तैयार करने का कार्य सौंपा गया था।
विज्ञापन

इस कमीशन ने अपनी रिपोर्ट 2 साल के अंदर तैयार की, जिसमें नौकरी और शिक्षण संस्थानों में अन्य पिछड़े वर्ग को आरक्षण देने की सिफारिश की गई थी। समाजवादी बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल ने कहा की बीपी मंडल के मात्र एक रिपोर्ट का परिणाम है कि देश की आधी से ज्यादा आबादी का एक मध्यम वर्ग तैयार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ों के हक पर डाका डाल रही है। लोकतंत्र के चारों पायदानों में अभी भी पिछड़ों की भागीदारी नहीं के बराबर है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रणय गौतम, डॉ. शेषनाथ, यज्ञदत्त पासवान, सत्यभामा सिंह, अमरनाथ यादव, विनोद कुशवाहा, संगीता गौतम, हीरा लाल जख्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed