फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike-riding constable injured in road accident in Barwa Vidyapati, critical

Maharajganj News: बरवा विद्यापति में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सिपाही घायल, गंभीर

Wed, 21 Jan 2026 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding constable injured in road accident in Barwa Vidyapati, critical
शिकारपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरवा विद्यापति में हादसे में श्यामदेउरवा थाने में तैनात सिपाही हिमांशु पति त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब वह महराजगंज से वापस श्यामदेउरवा थाने लौट रहे थे।
विज्ञापन

बरवा विद्यापति गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद दूसरा बाइक सवार फरार हो गया। घायल सिपाही का बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज जारी है। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि सिपाही हिमांशु पति त्रिपाठी देवरिया जिले के निवासी हैं। वह 1994 बैच के आरक्षी हैं। उनकी तैनाती करीब एक वर्ष पूर्व श्यामदेउरवा थाने पर हुई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed