{"_id":"65e1f8d166014a9e450de0ec","slug":"bike-rider-wife-dies-husband-injured-in-road-accident-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-484097-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल
Fri, 01 Mar 2024 09:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 01 Mar 2024 09:18 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। कोठीभार थाना क्षेत्र के निचलौल सिसवा मार्ग पर बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई सड़क हादसे में एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर से रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में भर्ती कराया। जबकि महिला का शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, कोठीभार थाना क्षेत्र के पकड़ी भारत खंड गांव निवासी शहादत अली (47) पत्नी मुन्नी (45) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वह निचलौल सिसवा मार्ग स्थित जहदा गांव के सामने पहुंचे थे। इसी बीच हुए बाइक सवार शहादत और मुन्नी एक गन्ना लदी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे मुन्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि शहादत गंभीर रूप से घायल हो गए। कोठीभार थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय के मुताबिक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।