फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike rider killed in accident, another seriously injured

Maharajganj News: दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 28 Oct 2025 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in accident, another seriously injured
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हाे गई। साथ का दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। कैम्पियरगंज के सनगद निवासी लवकुश यादव (28) व बद्रीनाथ (26) रविवार की देर रात बाइक से गोरखपुर से फरेंदा की तरफ आ रहे थे। फरेंदा जंगल के दक्षिणी बाईपास के पास वह सामने से आ रही वाहन की चपेट में आ गए। लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई और बद्रीनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर फरेंदा व कैम्पियरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। सीमा विवाद को लेकर काफी देर तक पुलिस असमंजस की स्थिति में रही। जब तय हो गया कि घटनास्थल कैंपियरगंज में है तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक ने बताया कि घटनास्थल कैंपियरगंज का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed