फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike rider injured after colliding with pickup, referred

Maharajganj News: पिकअप से टकराकर बाइक सवार युवक घायल, रेफर

Sat, 21 Mar 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured after colliding with pickup, referred
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तरैनी चौराहे से पूरब नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग पर शुक्रवार की सुबह बाइक और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को रतनपुर सीएचसी में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, तरैनी चौराहे से पूरब मुख्य मार्ग पर बरगदवा थाना के स्थानीय बरगदवा निवासी विष्णु (24) अपनी बाइक से किसी काम के लिए नौतनवा की ओर जा रहा था। इस दौरान एक अनियंत्रित पिकअप से उसकी जोरदार टक्कर हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एबुलेंस के माध्यम से घायल युवक को रतनपुर सीएचसी भेजा। इस संबंध में निरीक्षक अभय नारायण सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed