फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike rider dies after colliding with a buggy, two injured

Maharajganj News: बग्घी से टकराकर बाइक सवार की मौत, दो घायल

Sat, 26 Jul 2025 08:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 26 Jul 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with a buggy, two injured
सिसवा बाजार। कस्बे के सरदार पटेलनगर वार्ड के सबया तिराहे पर शनिवार को सुबह बाइक और बग्घी की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे कटहरी कला निवासी सरफुद्दीन अपने बेटे नियाज के साथ बग्घी से घास लेने के लिए सिसवा बाजार की तरफ आ रहे थे। अभी वह सबयां तिराहे पर पहुंचे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक की बग्घी से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में बग्घी चालक सरफुदीन और बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार दो युवकों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने नाजुक स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया, जहां पहुंचते ही गांधी नगर वार्ड अमडीहा निवासी दिनेश चौधरी (18) की मौत हो गई।

वहीं दूसरे युवक का नाम यश चौहान बताया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया, जबकि बग्घी चालक सरफुद्दीन को गंभीर चोट नहीं लगी थी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed