{"_id":"67029abfa3b32e4ed507c94f","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-truck-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-133039-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Sun, 06 Oct 2024 07:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 06 Oct 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
सिंदुरिया। क्षेत्र के मोहनापुर गांव के पास रविवार की शाम करीब चार बजे गैस सिलिंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भिटौली क्षेत्र के गणेशपुर निवासी तौकीर आलम रविवार को निचलौल गए थे। शाम को घर जा रहा था। उसे 17 अक्तूबर को विदेश जाना था। इस दौरान गैस सिलिंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से मोहनापुर गांव के पास घायल हो गया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी सदीकून निशा व बेटा अरमान व फरमान बेटी रेहाना का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, ट्रक और चालक पुलिस के कब्जे में है। संवाद