{"_id":"687cd931ceecc70d64074483","slug":"bike-rider-died-in-accident-one-seriously-injured-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155110-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हादसे में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हादसे में बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
Sun, 20 Jul 2025 05:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 20 Jul 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
खड्डा नहर पटरी मार्ग पर हुआ हादसा, कुशीनगर जिले के रहने वाले थे ब्रह्मा यादव
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। थाना क्षेत्र के खड्डा नहर पटरी मार्ग पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के भैंसहा निवासी ब्रह्मा यादव की मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक संतोष भारती गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसहा निवासी ब्रह्मा यादव (50) और संतोष भारती (30) एक बाइक से किसी कार्य के लिए निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे झुलनीपुर गए थे। जहां से दोनों देर रात एक साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।
अभी दोनों खड्डा नहर पटरी मार्ग स्थित चंदा और चरभरिया के बीच पहुंचे थे। तभी उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक पर बैठे ब्रह्मा यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे संतोष भारती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, हादसे की सूचना मिली है। पुलिस टीम अस्पताल पहुंच मृत व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।