फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike rider death due to vehicle collision

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sat, 17 Feb 2018 01:04 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 17 Feb 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bike rider death due to vehicle collision
वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सतभरियां पेट्रोल पंप के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो - रो कर बुरा हाल है। डॉक्टरों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। मौत की जानकारी  ‌‌‌‌म‌िलने पर अस्पताल में भीड़ लग गई।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के गिदहा गांव के रहने महेंद्र कुमार (20) सतभरियां पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल लेने आये थे। वह पेट्रोल लेकर वापस घर जा रहे थे। अभी पेट्रोल पंप से थोड़ी ही दूरी पर आगे बढ़े थे कि उसी दौरान सामने से आ रहे चार पहिया वाहन की  चपेट में आ गए। चार पहिया का चालक बाइक में टक्कर मार कर चला गया। जिससे महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस से मेडिकल काॅलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। महेंद्र सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार के छोटे भाई थे। वह रायपुर पतंजलि फैक्ट्री में काम करते थे। छुट्टी पर घर आये थे। घटना के बाद महेंद्र  के बडे भाई दिनेश, विनोद, जितेंद्र और धर्मेंद्र का रो-रो कर बुरा हाल था। बताया गया कि महेंद्र की अभी शादी नहीं हुई थी। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि इस मामले कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed