फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike hits woman crossing road, four injured

Maharajganj News: सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, चार घायल

Sun, 29 Sep 2024 08:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 29 Sep 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
Bike hits woman crossing road, four injured
महराजगंज। श्यामदेउरवां क्षेत्र के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर धरमौली गांव के सामने सड़क पार कर रही महिला को कप्तानगंज की तरफ जा रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला समेत बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी परतावल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल आंबेडकर नगर निवासी सन्नी 28 अपने रिश्तेदार कुशीनगर जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के सूम्हाखोर निवासी मधु, निधि को लेकर परतावल बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में गया था। इलाज कराने के बाद वापस जा रहा था। तभी धरमौली गांव के पास रोड पार कर रही बरवा कला निवासी मेवाती को टक्कर मार दिया। टक्कर में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी परतावल पहुंचाया गया जहां मेवाती और सन्नी की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मधु व निधि का इलाज चल रहा है। चौकी प्रभारी मनीष पटेल के अनुसार, घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed