{"_id":"67cd7bb0bb8eb15410065e71","slug":"bike-driver-died-in-road-accident-one-injured-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-144312-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, एक घायल
Sun, 09 Mar 2025 04:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 09 Mar 2025 04:59 PM IST
विज्ञापन
मिठौरा। सिंदुरिया थानाक्षेत्र के चिउटहा निचलौल मार्ग पर बाइक और टेंपो की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल का उपचार महराजगंज जिला अस्पताल में चल रहा है।
सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देऊरवा निवासी नितिकेश (21) अपने ग्राम सभा निवासी रघुवीर गौड़ (20) के साथ किसी कार्य से चिउटहा से आ रहे थे। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के हथियागढ़ के पास टेंपो से टक्कर हो गई। इससे नितिकेश और रघुवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान नितिकेश की मौत हो गई, जबकि रघुवीर गौड़ का इलाज चल रहा है।
नितिकेश अपने तीन भाइयों विकास, विशाल और बहन नेहा में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। दुर्घटना में नितिकेश की मौत से पिता राम सकल, माता सरस्वती सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी चिउटहा रणविजय वर्मा ने तहरीर नहीं मिलने की पुष्टि की। संवाद