फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bicycle tour of the imagination of yoga

साइकिल यात्रा से योग की अलख

Sat, 20 Feb 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो-महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो-महराजगंज Updated Sat, 20 Feb 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
योग गुरु एवं भारतीय अभिनेत्री भूमिका चावला के पति भरत ठाकुर योग की अलख जगाने के लिए पांच हजार किलोमीटर साइकिल यात्रा के दौरान सोनौली पहुंचने पर भारतीय अधिकारियों ने नो मेंस लैंड पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


वह काठमांडू में आठ दिनों तक साइकिल यात्रा करके भारतीय एवं नेपाली बच्चों को योग शिक्षा देने के बाद सड़क मार्ग से होकर कन्या कुमारी तक जाएंगे।    
विज्ञापन

काठमांडू से साइकिल यात्रा द्वारा अपने तीन सहयोगियों के साथ शुक्रवार दोपहर सोनौली सीमा पर पहुंचे योग गुरु भरत ठाकुर का नो मेंस लैंड पर पहुंचने पर कस्टम अधीक्षक विशाल मेहता, अतुल श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्रा, अमित कुमार, पीके सिंह द्वारा फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह कस्टम कार्यालय गए। योग गुरु ने बताया कि वह अपने सहयोगी राजशेखर रवि शेरदी और गौरव कुमार के साथ काठमांडू से कन्याकुमारी तक पांच हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा के जरिये भारत एवं नेपाल के गांवों में जाकर बच्चों को योग के संबंध में जानकारी देंगे।
इन शहरों में पहुंचेगी योग गुरु की साइकिल यात्रा
उन्होंने बताया की यहां से वह गोरखपुर, लखनऊ, बनारस, आगरा, दिल्ली, नागपुर, हैदराबाद, बंगलौर होते हुए कन्याकुमारी में अपनी यात्रा समाप्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed