फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bhuvana-Pakdiyar-Kaptanganj road will be widened

Maharajganj News: भुवना-पकड़ियार-कप्तानगंज सड़क का होगा चौड़ीकरण

Fri, 22 Aug 2025 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bhuvana-Pakdiyar-Kaptanganj road will be widened
महराजगंज। जिले के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। भुवना से पकड़ियार होते हुए कप्तानगंज तक जाने वाली 11 किलोमीटर लंबी सड़क जल्द ही चौड़ी और सुगम होगी। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए प्रांतीय लोक निर्माण विभाग ने लगभग 23 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार किया है और इसे स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। क्षेत्र के लगभग एक लाख आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी, बल्कि यह सड़क घुघुली क्षेत्र को कुशीनगर जिले से जोड़ने में बेहतर भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में भुवना-पकड़ियार-कप्तानगंज मार्ग की स्थिति बहुत खराब है। जगह-जगह गड्ढों के कारण इस सड़क पर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस मार्ग से गुजरने में न केवल समय अधिक लगता है, बल्कि वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है। खासकर बरसात के मौसम में सड़क की हालत और खराब हो जाती है, जिससे छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन और भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण जयगोविंद सिंह ने बताया कि यह सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ती है,सड़क के चौड़ीकरण की खबर सुनकर उम्मीद जगी है कि जल्द ही हमारी यात्रा सुगम और सुरक्षित हो जाएगी। ग्रामीण महेंद्र कुमार ने बताया कि इस सड़क की खराब हालत के कारण स्कूल और अस्पताल जाना भी मुश्किल हो जाता है। यह सड़क घुघुली क्षेत्र के बिरैची, चौमुखा, पकड़ियार, विशुनपुर, मेदनीपुर, भुवनी, कोटिया, नारायणपुर, खानपुर, भुवना, कोटवा, मंगलपुर, पटखौली और बारी गांव जैसे कई गांवों को आपस में जोड़ती है। इसके अलावा, यह सड़क कुशीनगर जिले को सीधे जोड़ने का एक महत्वपूर्ण रास्ता है। सड़क के चौड़ीकरण से न केवल स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। वर्तमान में इस सड़क की चौड़ाई 3.75 मीटर है, जो दो बड़े वाहनों के एक साथ गुजरने के लिए पर्याप्त नहीं है। इस सड़क को सात मीटर चौड़ा करने के बाद वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
विज्ञापन

भुवना पकड़ियार कप्तानगंज सड़क के चौड़ीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है। इस डीपीआर को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed