फरेंदा। राजस्थान आदर्श सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट आनंदनगर की ओर से कस्बे के अग्रवाल अतिथि भवन में शनिवार को श्री श्याम, राणी सती दादी व बालाजी के मंदिर निर्माण के लिए विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन हुआ। जिसमें मारवाड़ी समाज के लोगों के साथ पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिहं व चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल समेत अन्य लोग शामिल हुए। भूमि पूजन कार्यक्रम मे संयोजक शिवकुमार अग्रवाल, सचिव संजय टिबड़ेवाल व अनुराधा टिबड़ेवाल ने पूजन किया। विधि विधान से पूजन के दौरान नींव की पहली ईंट रखी गयी।इस दौरान अरुण चोखानी, मुकेश चोखानी , शिवप्रसाद तुलस्यान , राजेश मोदी , सोनू तुलस्यान,आशीष चोखानी, अनुज चोखानी , महेश अग्रवाल , सुनील बागला व मोहनलाल अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद